डुमरी: अचानक मेडिकल बंदी से डुमरी में स्वास्थ्य संकट, दवा के लिए भटकते रहे मरीज
Dumri, Gumla | May 20, 2026 डुमरी क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही दर्जनों मेडिकल संस्थान एवं दवा दुकानें बंद रहने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक मेडिकल दुकानों के बंद होने से मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई। जानकारी देते हुए बुधवार शाम पाँच बजे बताया गया कि जिला स्तर पर मेडिकल संघ के आह्वान पर डुमरी सहित चैनपुर क्षेत्र में भी दवा दुकानों को बंद रखा गया।