कुचायकोट: थाना क्षेत्र के मतेया गांव में आज से भव्य कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू
कुचायकोट थाना क्षेत्र के मतेया गांव में स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में आज से गाजे बाजे हाथी घोड़े के साथ भव्य कलश यात्रा निकाला। कलश यात्रा के साथ ही शुरू हो गया श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और बच्चियों ने भाग लिया जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज सोमवार को दोपहर 3:00 बजे दी गई