बक्सर: नगर के रामरेखाघट व नाथ बाबा गंगा घाट पर अक्षय तृतीया पर डीडीसी के नेतृत्व में स्वीप गतिविधि के तहत हुआ मतदाता जागरूकता.
Buxar, Buxar | May 10, 2024 अक्षय तृतीया एवं मुंडन के अवसर पर बक्सर के रामरेखा घाट व नाथ बाबा घाट सभी गंगा घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच स्वीप के माध्यम मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपस्थित श्रद्धालुओं के भीड़ के बीच 1 जून को अपने निकटतम मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए प्रेरित किया गया. उप विकास आयुक्त ने घाट पर उपस्थित सभी लोगों से वोट देने के लिए आग्रह किया.