बेलहर: सरसड्डा गांव के वार्ड संख्या 12 में मुखिया ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन
Belhar, Banka | Mar 15, 2024 प्रखंड क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत अंतर्गत सरसड्डा गांव के वार्ड संख्या 12 में आज मुखिया अभिषेक कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलम देवी, सीडीपीओ मेरिलता किस्कू, कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव कुमार, सेविका आशा कुमारी, सहायिका संजू देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।