बरेली: अवैध 'रमा पैलेस' पर बीडीए ने किया बड़ा एक्शन, बिना नक्शा बनाए बारातघर किया सील
बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने इज्जतनगर क्षेत्र के तुलाशेरपुर में बिना स्वीकृत मानचित्र बने ‘रमा पैलेस’ बारातघर पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। करीब 670 वर्गमीटर में अवैध निर्माण पाया गया। अधिकारियों ने चेताया कि बिना अनुमति निर्माण पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।