मुज़फ्फरनगर: रोहाना के ग्राम आखलोर में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, चले लाठी डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जनपद मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना के गांव आखलोर में आज सोमवार को किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे भी चले हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने मामले को शांत किया।