जलालाबाद: रामगंगा नदी के कोला घाट पुल पर मरम्मत के कारण यातायात प्रभावित, रोज लग रहा जाम
शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित कोला घाट पुल पर पिछले करीब पंद्रह दिनों से चल रहे मरम्मत कार्य के चलते यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। पुल पर रोजाना लंबा जाम लग रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्य की धीमी गति और यातायात प्रबंधन की कमी से स्थिति और बिगड़ रही.