रतनी फरीदपुर: झुनाठी निवासी बुजुर्ग के बैंक से निकाले 90 हजार रुपये चोरी, पीड़ित बुजुर्ग ने बताया हैरान करने बाला मामला
जहानाबाद पीएनबी बैंक से झुनाठी निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति 90 हजार रुपये निकालने के बाद स्टेशन के पास फल खरीद रहे थे तभी बैग से अज्ञात चोर ने रुपये उड़ा लिए। पीड़ित जब भुगतान के लिए बैग खोलकर देखा तो नकदी गायब थी। घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग ने नगर थाना पहुंचा और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे भी जुटी है।