Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

गिर्वा: उदयपुर की वल्लभनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर की दो कार, एक लोडिंग टेम्पो और एक ट्रैक्टर किया ज़ब्त

Girwa, Udaipur | Jun 21, 2026

MORE NEWS

LOC पर आर्मी के डॉग स्क्वायड ने किया योग।

LOC पर आर्मी के डॉग स्क्वायड ने किया योग।

Girwa, Udaipur | Jun 22, 2026

बिजनौर में सांसद चंद्रशेखर के प्रतिनिधि की CO अंजनी चतुर्वेदी ने निकाल दी हवा।

बिजनौर में सांसद चंद्रशेखर के प्रतिनिधि की CO अंजनी चतुर्वेदी ने निकाल दी हवा।

Girwa, Udaipur | Jun 22, 2026

शिल्पग्राम में हुआ योगाभ्यास
@followers @top fans News 24 Udaipur 
#yoga #yogainspiration #udaipur #yogaday #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 21 जून। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र ,उदयपुर ने 12वें विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस पर 21 जून रविवार को शिल्पग्राम में सुबह श्रीमती भारती मीणा द्वारा विधिवत योगाभ्यास कराये गए जिनमें विभिन्न आसनों के प्रदर्शन और प्रयोग हुए, जिनमें कलाकारों और जन समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही। योग दिवस की थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ थी।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि आयुष मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार केन्द्र द्वारा विश्व योग दिवस पर 21 जून रविवार को शिल्पग्राम के आंगन में योगाभ्यास किया गया। करीब एक घंटे के इस सत्र में योग प्रशिक्षक भारती मीणा एवं सुमन कुमावत के सानिध्य में लोक कलाकारों, शिल्पकारों तथा केन्द्र के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के आसनों, योग मुद्राओं तथा भ्रामरी का अभ्यास किया। प्रशिक्षक भारती मीणा ने मंच से समस्त क्रियाओं के शारीरिक लाभ तथा उनके अभ्यास को सहज और सरल ढंग से समझाया। इस अवसर पर इनके साथ आये सुमन कुमावत ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर अभ्यास को सुगम बनाया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धांत भटनागर ने किया। अंत में उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केन्द्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

शिल्पग्राम में हुआ योगाभ्यास @followers @top fans News 24 Udaipur #yoga #yogainspiration #udaipur #yogaday #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 21 जून। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र ,उदयपुर ने 12वें विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस पर 21 जून रविवार को शिल्पग्राम में सुबह श्रीमती भारती मीणा द्वारा विधिवत योगाभ्यास कराये गए जिनमें विभिन्न आसनों के प्रदर्शन और प्रयोग हुए, जिनमें कलाकारों और जन समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही। योग दिवस की थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ थी। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि आयुष मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार केन्द्र द्वारा विश्व योग दिवस पर 21 जून रविवार को शिल्पग्राम के आंगन में योगाभ्यास किया गया। करीब एक घंटे के इस सत्र में योग प्रशिक्षक भारती मीणा एवं सुमन कुमावत के सानिध्य में लोक कलाकारों, शिल्पकारों तथा केन्द्र के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के आसनों, योग मुद्राओं तथा भ्रामरी का अभ्यास किया। प्रशिक्षक भारती मीणा ने मंच से समस्त क्रियाओं के शारीरिक लाभ तथा उनके अभ्यास को सहज और सरल ढंग से समझाया। इस अवसर पर इनके साथ आये सुमन कुमावत ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर अभ्यास को सुगम बनाया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धांत भटनागर ने किया। अंत में उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केन्द्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Girwa, Udaipur | Jun 21, 2026

“सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना” - प्रभारी सचिव टी. रविकांत
प्रभारी सचिव ने किया शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण
अधिकारियों को दिए निर्देश
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan
उदयपुर, 20 जून। खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव एवं उदयपुर जिले के प्रभारी सचिव टी. रविकांत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आमजन को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ सरल, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से मिले। ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर इसी उद्देश्य की पूर्ति का प्रभावी माध्यम हैं, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

प्रभारी सचिव शनिवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों, पट्टा आवेदनों एवं अन्य जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया का फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए तथा आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने शिविरों में प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर दिया। इस दौरान जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल भी उपस्थित रहे। प्रभारी सचिव तथा जिला कलक्टर ने लाभार्थियों को पट्टे भी वितरित किए। यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर ने शिविर में प्रदत्त सेवाओं की जानकारी दी। युडीए के मुख्य अभियंता संजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रभारी सचिव ने नगर निगम परिसर में संचालित शहरी सेवा शिविर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को जनहित में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए।

मदार में केक काट कर मनाया बेटी जन्मोत्सव :
प्रभारी सचिव टी. रविकांत ने बड़गांव उपखंड की ग्राम पंचायत मदार में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। प्रभारी सचिव ने केक काटकर बेटी जन्मोत्सव मनाया। बालिका की शिक्षा सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया। महिला अधिकारिता विभाग से महिला पर्यवेक्षक कीर्ति जैन, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र प्रबंधक राधा औदिच्य आदि उपस्थित रहे।

मंगला पशु बीमा पाॅलिसी का वितरण  :
ग्राम पंचायत मदार के ग्रामीण सेवा शिविर में प्रभारी सचिव टी रविकान्त की उपस्थिति में पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा पाॅलिसी वितरित की गई। इस दौरान एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, उपखण्ड अधिकारी मनसुख डामोर, विकास अधिकारी शैलेंद्र खींची, नायब तहसीलदार रमेश राजपुरोहित, ब्लाॅक पशु चिकित्साधिकारी डाॅ दत्तात्रेय चैधरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

“सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना” - प्रभारी सचिव टी. रविकांत प्रभारी सचिव ने किया शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण अधिकारियों को दिए निर्देश @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan उदयपुर, 20 जून। खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव एवं उदयपुर जिले के प्रभारी सचिव टी. रविकांत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आमजन को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ सरल, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से मिले। ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर इसी उद्देश्य की पूर्ति का प्रभावी माध्यम हैं, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रभारी सचिव शनिवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों, पट्टा आवेदनों एवं अन्य जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया का फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए तथा आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने शिविरों में प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर दिया। इस दौरान जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल भी उपस्थित रहे। प्रभारी सचिव तथा जिला कलक्टर ने लाभार्थियों को पट्टे भी वितरित किए। यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर ने शिविर में प्रदत्त सेवाओं की जानकारी दी। युडीए के मुख्य अभियंता संजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रभारी सचिव ने नगर निगम परिसर में संचालित शहरी सेवा शिविर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को जनहित में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए। मदार में केक काट कर मनाया बेटी जन्मोत्सव : प्रभारी सचिव टी. रविकांत ने बड़गांव उपखंड की ग्राम पंचायत मदार में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। प्रभारी सचिव ने केक काटकर बेटी जन्मोत्सव मनाया। बालिका की शिक्षा सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया। महिला अधिकारिता विभाग से महिला पर्यवेक्षक कीर्ति जैन, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र प्रबंधक राधा औदिच्य आदि उपस्थित रहे। मंगला पशु बीमा पाॅलिसी का वितरण : ग्राम पंचायत मदार के ग्रामीण सेवा शिविर में प्रभारी सचिव टी रविकान्त की उपस्थिति में पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा पाॅलिसी वितरित की गई। इस दौरान एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, उपखण्ड अधिकारी मनसुख डामोर, विकास अधिकारी शैलेंद्र खींची, नायब तहसीलदार रमेश राजपुरोहित, ब्लाॅक पशु चिकित्साधिकारी डाॅ दत्तात्रेय चैधरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Girwa, Udaipur | Jun 21, 2026

(1) जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर, 21 जून। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य में जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर उदयपुर मे योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजित योग कार्यक्रम मे उदयपुर जिला मुख्यालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण ने भाग लिया। योगा कार्यक्रम में अध्यक्ष बार एसोसिएशन जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर के साथ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्तागण द्वारा योग किया गया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा न्यायाधीशगण एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण को उपरना एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।  जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज के युग मे योग अति आवश्यक है, प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग किया जाने से शरीर स्वस्थ रहता है एवं स्वस्थ शरीर होने से बीमारियों से बचाव होता है।

योगा कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष जोशी, कोर्ट मैनेजर सुनील जैन, अध्यक्ष बार एसोसिएशन जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर की विशेष भूमिका रही।
----------------------------------------------------------
(2) आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास

उदयपुर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविन्द्र नाथ टेगौर मेडिकल कॉलेज परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 408 चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम प्रातः 6 बजे प्रारंभ हुआ और सुबह 8 बजे तक चला। इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। योग दिवस कार्यक्रम का संचालन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत प्रशिक्षकों एवं विशेषज्ञों गुंजन, डॉ. मेघश्याम शर्मा, डॉ. नरेंद्र जोशी एवं डॉ. विजय रजाक द्वारा किया गया।

---------------------------------------------------------
(3)ईएसआईसी अस्पताल में योग सत्र का आयोजन

उदयपुर, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल द्वारा मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के सहयोग से योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. आशुतोष चैधरी एवं डॉ अभिषेक शर्मा ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया।

कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी. डी. शर्मा ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। उपनिदेशक आशीष चैधरी एवं नोडल अधिकारी डॉ. प्रबोध सोलंकी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों, लाभार्थियों एवं आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यालय अधीक्षक योगेन्द्र जैन, नर्सिंग अधिकारी मनीष पराशर एवं प्रशासनिक शाखा से रामप्रकाश के विशेष योगदान एवं समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।
_____________________________________________________
(4) केन्द्रीय कारागृह में 1100 बंदियों और जेल स्टाफ ने किया योग

उदयपुर, 21 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केन्द्रीय कारागृह में रविवार को योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 1100 बंदियों एवं जेल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के लाइव संदेश के प्रसारण से हुई। इसके बाद आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। योग सत्र में ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, मकरासन, शवासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन, भ्रामरी सहित अनेक योग क्रियाएं कराई गईं। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग की ओर से योग प्रशिक्षक देवेन्द्र सैन, अनिता जोशी, लतिका अग्रवाल, आर्ट आॅफ लिविंग के प्रशिक्षक गिरधारी व अजय दीक्षित ने योगाभ्यास कराया।

केन्द्रीय काराग्रह अधीक्षक राजपाल सिंह ने कहा कि नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा तनाव से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बंदियों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपाधीक्षक श्रीमोहन मीणा, सहायक भगवान मीणा, कारापाल सतेंद्र कुमार, अचलाराम, श्री रघुवीर प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों एवं प्रहरियों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया।
---------------------------------------------------------------
(5) गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
 स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का दिया संदेश

उदयपुर, 21 जून।। राज्य सरकार एवं गृह रक्षा विभाग के निर्देशानुसार गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के कार्यालय परिसर में रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का व्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गृह रक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, गृह रक्षा स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया तथा नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योग सत्र के साथ हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट प्रणय जसोरिया ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ एवं निरोगी रहता है, मानसिक तनाव और चिंता में कमी आती है तथा व्यक्ति का आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ती है। योग हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कमांडेंट श्री जसोरिया ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच योग एक प्रभावी उपाय के रूप में उभरा है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकाले तो वह कई प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से बच सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से नियमित रूप से योग करने और अपने परिवार तथा समाज के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्लाटून कमांडर मंगलाराम ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग न केवल शरीर को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि व्यक्ति को मानसिक रूप से भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से कार्यक्षमता में वृद्धि होती है तथा जीवन में अनुशासन और संतुलन बना रहता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan Narendra Modi Ministry of Culture, Government of India
Ministry of Ayush, Government of India
#yoga #yogainspiration #udaipur #nonfollowers #viralpost

(1) जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित उदयपुर, 21 जून। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य में जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर उदयपुर मे योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित योग कार्यक्रम मे उदयपुर जिला मुख्यालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण ने भाग लिया। योगा कार्यक्रम में अध्यक्ष बार एसोसिएशन जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर के साथ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्तागण द्वारा योग किया गया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा न्यायाधीशगण एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण को उपरना एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज के युग मे योग अति आवश्यक है, प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग किया जाने से शरीर स्वस्थ रहता है एवं स्वस्थ शरीर होने से बीमारियों से बचाव होता है। योगा कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष जोशी, कोर्ट मैनेजर सुनील जैन, अध्यक्ष बार एसोसिएशन जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर की विशेष भूमिका रही। ---------------------------------------------------------- (2) आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास उदयपुर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविन्द्र नाथ टेगौर मेडिकल कॉलेज परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 408 चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम प्रातः 6 बजे प्रारंभ हुआ और सुबह 8 बजे तक चला। इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। योग दिवस कार्यक्रम का संचालन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत प्रशिक्षकों एवं विशेषज्ञों गुंजन, डॉ. मेघश्याम शर्मा, डॉ. नरेंद्र जोशी एवं डॉ. विजय रजाक द्वारा किया गया। --------------------------------------------------------- (3)ईएसआईसी अस्पताल में योग सत्र का आयोजन उदयपुर, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल द्वारा मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के सहयोग से योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. आशुतोष चैधरी एवं डॉ अभिषेक शर्मा ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया। कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी. डी. शर्मा ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। उपनिदेशक आशीष चैधरी एवं नोडल अधिकारी डॉ. प्रबोध सोलंकी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों, लाभार्थियों एवं आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यालय अधीक्षक योगेन्द्र जैन, नर्सिंग अधिकारी मनीष पराशर एवं प्रशासनिक शाखा से रामप्रकाश के विशेष योगदान एवं समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। _____________________________________________________ (4) केन्द्रीय कारागृह में 1100 बंदियों और जेल स्टाफ ने किया योग उदयपुर, 21 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केन्द्रीय कारागृह में रविवार को योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 1100 बंदियों एवं जेल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के लाइव संदेश के प्रसारण से हुई। इसके बाद आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। योग सत्र में ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, मकरासन, शवासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन, भ्रामरी सहित अनेक योग क्रियाएं कराई गईं। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग की ओर से योग प्रशिक्षक देवेन्द्र सैन, अनिता जोशी, लतिका अग्रवाल, आर्ट आॅफ लिविंग के प्रशिक्षक गिरधारी व अजय दीक्षित ने योगाभ्यास कराया। केन्द्रीय काराग्रह अधीक्षक राजपाल सिंह ने कहा कि नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा तनाव से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बंदियों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपाधीक्षक श्रीमोहन मीणा, सहायक भगवान मीणा, कारापाल सतेंद्र कुमार, अचलाराम, श्री रघुवीर प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों एवं प्रहरियों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया। --------------------------------------------------------------- (5) गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का दिया संदेश उदयपुर, 21 जून।। राज्य सरकार एवं गृह रक्षा विभाग के निर्देशानुसार गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के कार्यालय परिसर में रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का व्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गृह रक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, गृह रक्षा स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया तथा नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योग सत्र के साथ हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट प्रणय जसोरिया ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ एवं निरोगी रहता है, मानसिक तनाव और चिंता में कमी आती है तथा व्यक्ति का आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ती है। योग हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कमांडेंट श्री जसोरिया ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच योग एक प्रभावी उपाय के रूप में उभरा है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकाले तो वह कई प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से बच सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से नियमित रूप से योग करने और अपने परिवार तथा समाज के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्लाटून कमांडर मंगलाराम ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग न केवल शरीर को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि व्यक्ति को मानसिक रूप से भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से कार्यक्षमता में वृद्धि होती है तथा जीवन में अनुशासन और संतुलन बना रहता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan Narendra Modi Ministry of Culture, Government of India Ministry of Ayush, Government of India #yoga #yogainspiration #udaipur #nonfollowers #viralpost

Girwa, Udaipur | Jun 21, 2026