मंझनपुर: पश्चिम शरीरा के एक युवक ने दूसरी शादी कर पहली पत्नी और बच्चों को घर से भगाया, पीड़िता के माता-पिता ने एसपी से की शिकायत
कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के भेलखा गांव के रहने वाले बच्चा लाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंझनपुर पहुंचे थे जिन्होंने शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उनके दामाद ने दूसरी शादी कर ली है और उनकी बेटी और बेटी के बच्चों को भगा दिया है। बच्चा लाल ने बताया कि इस मामले को लेकर तीन बार एसपी कार्यालय शिकायत करने आ चुका है लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला है।