शिकारपुर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद भगत सिंह यूनियन ने किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है। यूनियन के तहसील उपाध्यक्ष मोनू शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें तत्काल सर्वे और उचित मुआवजे की अपील की गई।