शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार सुबह सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे दूध को खुद पीकर उसकी गुणवत्ता जांची, जिसमें दूध पतला मिला। कई वार्डों में डॉक्टर भी मौजूद नहीं मिले, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।