सूरजगढ़: सूरजगढ़ा अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में नहीं शामिल होते पुलिस पदाधिकारी
राज्य सरकार के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में राजस्व से जुड़े पदाधिकारी द्वारा भूमि विवाद संबंधी मामलों का निष्पादन किया जाना है. सूरजगढ़ा अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में पुलिस पदाधिकारी शामिल नहीं होते. शनिवार अपराह्न 12 बजे यहां सुनवाई के दौरान पुलिस पदाधिकारी की अनुपस्थिति देखी गई.