मंडला: खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की सख्ती, पुरवा की दुकानों में निरीक्षण में मिली अनियमितताएं
Mandla, Mandla | Jun 3, 2026 आगामी खरीफ सीजन 2026-27 को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज एवं कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने जिलेभर में सघन निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार एक बजे उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास अश्विनी झारिया के निर्देशन में विभिन्न कृषि सेवा केंद्रों और बीज विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण किया गया।