सिरदला: ई-रिक्शा पलटा, 8 लोग घायल; 112 टीम ने बचाई जान
Sirdala, Nawada | Oct 20, 2026 सिरदला में दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। कुशाहन गांव के पास हन्नी पेट्रोल पंप के नजदीक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में महिला, पुरुष और बच्चों समेत करीब सात से आठ लोग घायल हो गए।