गुना नगर: लहरकोता गांव में पति को छोड़कर मायके गई पत्नी को वापस लाने की मांग पर पति ने कलेक्टर को दिया आवेदन
गुना के लहरकोता गांव में पति को छोड़कर मायके गई पत्नी को वापस लाने की मांग पर पति संजीव ने कलेक्टर को आवेदन दिया है। पति संजीव का आरोप है की पत्नी आए दिन परेशान करती है। बार-बार मायके चली जाती है और वापस नहीं आती। पत्नी के मायके वालो से भी बोला, वह कुछ नही बोलते। फिलहाल पति संजीव ने कलेक्टर को आवेदन देकर पत्नी को वापस लाने या फिर फैसला करने की मांग रखी है।