गुना नगर: बोहरा मस्जिद के सामने कपड़ा गोदाम में लगी थी आग, तीन पीड़ितों को कलेक्टर ने दी 5-5 हजार रुपए की सहायता राशि
जिले में बोहरा मस्जिद के सामने तलैया मोहल्ला वार्ड 13 में 16 नवंबर 2023 को कपड़ा गोदाम में आग लगी थी। जिसमें विनोद सिंह चंदेल, हेमंत सिंह चंदेल व गजराज सिंह चंदेल के मकानों में नुकसान होने पर कलेक्टर ने सहायता राशि देने के आदेश दिए हैं। गुना तहसीलदार जीएस बैरवा ने तीनों पीड़ितों को पांच-पांच हजार रुपए की सहायता राशि रेडक्रॉस सोसाइटी से दिए जाने के आदेश जारी किए हैं।