गुना नगर: राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग के सदस्यों ने गुना के विद्यालय में कक्षा 6 से 8 के छात्रों के माता-पिता व शिक्षकों संग की बैठक
गुना के उत्कृष्ट विद्यालय में राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग के सदस्यों ने कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के माता-पिता और शिक्षकों की बैठक ली। आयोग के प्रतिनिधि डॉक्टर राहुल जैन, शिक्षा विभाग गुना के सहायक संचालक राजेश गोयल मौजूद रहे। कार्यक्रम में परीक्षा पे चर्चा 2024 में प्रधानमंत्री ने दिए मंत्रो की व्याख्या की। शिक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर सुझाव दिए।