गुना नगर: गुना पहुंचे केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा- कांग्रेस टक्कर में ना थी और ना रहेगी
गुना में केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नंदकिशोर वर्मा ने सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतने का दावा किया। कांग्रेस को लेकर कहा, कांग्रेस ना टक्कर में पहले थी और ना अब रहेगी। प्रधानमंत्री का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना सच होता जा रहा है। इस दौरान गुना के कई भाजपा नेता मौजूद रहे