गुना नगर: समर्थन मूल्य सहित अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने हनुमान चौराहे पर प्रदर्शन कर सांसद के नाम सौंपा ज्ञापन
गुना में संयुक्त किसान मोर्चा ने MSP की गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। हनुमान चौराहे पर लामबंद हुए किसान संगठनों के नेताओं ने गुना सांसद के नाम उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। जिसमे किसानो को सस्ती बिजली, लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्यवाही, किसान पेंशन पांच हजार देने की मांग सहित अन्य मांगे शामिल रही।