खलीलाबाद: महुली थाना क्षेत्र के अछती गांव का 32 वर्षीय युवक गैस चूल्हा जलाने के दौरान जलकर हुआ घायल, जिला अस्पताल से रेफर
महुली थाना क्षेत्र के अछती निवासी 32 वर्षीय युवक रामप्रदीप पुत्र रामजस सोमवार के सायं अपने घर की रसोई गैस में चूल्हा जला रहे थे। चुल्हे का रेगुलेटर पहले से खुला था शरीर पर आग पकड़ लिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए ।खलीलाबाद जिला अस्पताल से मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे डॉक्टरों ने गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज किया रेफर।