काराकाट: काराकाट प्रखंड मुख्यालय पर राजद कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया
काराकाट प्रखंड मुख्यालय पर राजद कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई बेरोजगार भ्रष्टाचार शिक्षा स्वास्थ्य के मुद्दे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सरकार के खिलाफ दिया। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार पर हमला बोला। अंत में एक मांग पत्र एसडीएम बिक्रमगंज प्रभात कुमार को सौंपा गया।