परिहार: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली, नशामुक्त समाज का दिया संदेश
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी ओम शांति संस्था द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल लोगों ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।