भादरा क्षेत्र के मलखेड़ा गांव में वृद्ध दंपति ने बेटे-बहू पर मारपीट, प्रताड़ना व घर से निकालने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर भिरानी थाने में मामला दर्ज हुआ। महिला के अनुसार आरोपियों ने आभूषण छीने, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस जांच जारी है।