केरसई: कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं बिरसा कृषि रथ पहुंच किनकेल, कृषि विभाग की योजनाओं की दी जानकारी
Kersai, Simdega | Jun 26, 2026 केरसई के किंनकेल बाजार में शुक्रवार को दोपहर 2:00 कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे बिरसा कृषि रथ पहुंचा। जहां पर कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर एलईडी वाहन के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया एवं पंपलेट का विवरण किया गया।