बेरो: जातीय जनगणना और परिसीमन पर मूलवासी सदान मोर्चा गरजा, बेड़ो से गांव-गांव जन आंदोलन का बिगुल फूंका
Bero, Ranchi | Apr 12, 2026 बेड़ो में मूलवासी सदान मोर्चा ने जातीय जनगणना व परिसीमन को लेकर राज्यव्यापी जनजागरण अभियान की शुरुआत की। केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने “पहले सही गिनती, फिर सही हिस्सेदारी” का नारा देते हुए सीटें बढ़ाने व ओबीसी आरक्षण बहाल करने की मांग उठाई।