दिनांक: 29 सितंबर, 2026
जोगिंदर नगर के हर्बल गार्डन स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र को जोगिंदर नगर से सोलन शिफ्ट करने की नोटिफिकेशन को रद्द करने की मांग पर 13 अगस्त से RCFC बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जोगिंदर नगर की जनता का आंदोलन अभी भी बदस्तूर जारी है।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार, संयोजक कुशाल भारद्वाज, महासचिव अजय ठाकुर, सह संयोजक संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष बृज गोपाल अवस्थी, लाभ सिंह धरवाल, सलाहकार ज्ञान चंद ठाकुर, कृपाल ठाकुर व शुभ राय धरवाल, सचिव रमन बहल, दमनदीप सिंह, कर्म चंद तथा कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा ने एक संयुक्त बयान में कहा कि 20 अगस्त से जो क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई है, वह तब तक जारी रहेगी जब तक इस केंद्र की शिफ्टिंग को रद्द करने की नोटिफिकेशन नहीं आ जाती है। इस संबंध में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की आज जोगिंदर नगर में बैठक आयोजित की गई तथा इस बैठक में तय किया गया कि यदि केंद्रीय आयुष मंत्रालय से एक दो दिन में मीटिंग हेतु जो आसमंत्रण प्रस्तावित है उसमें संघर्ष समिति का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा तथा इस केंद्र के लिए हर लिहाज़ से उपयुक्त स्थल जोगिंदर नगर से इसे शिफ्ट न करने तथा जोगिंदर नगर के साथ-साथ समस्त मंडी, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना क्षेत्र की जनता की जनभावनाओं को भी केंदीय आयुष मंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
वहीं आज 41वें दिन भूख हड़ताल के क्रम को आगे बढ़ाने के लिए रोपड़ी कलेहड़ू पंचायत से नागेश राणा, राहुल परमार, अनिल कुमार तथा योरा पंचायत से विवेक राणा ने मोर्चा संभाला। संघर्ष समिति के महासचिव अजय ठाकुर ने पिछले कल की टीम जिसमें ऐहजू पंचायत के प्रधान बीरबल वर्मा, उप प्रधान संजय भंगालिया, ट्रांसपोर्टर नेक राम वालिया तथा सेवानिवृत संसार चंद जमवाल को रिलीव करते हुए आज की नई टीम की घोषणा की।
इस मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक कुशाल भारद्वाज, सलाहकार कांशी राम वर्मा व शुभ राय धरवाल, पान सिंह ठाकुर, राज #बंसल तथा कृष्ण सिंह आदि भी मौजूद रहे।
#nonfollowersfriend #jogindernagar_mandi_himachal #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #HungerStrike Punjab Kesari / Himachal Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Indian National Congress
Mandi, Mandi | Sep 29, 2026