इटारसी: न्यास कॉलोनी में वट सावित्री पूजा के दौरान मधुमक्खियों ने महिलाओं पर किया हमला
इटारसी के न्यास कॉलोनी स्थित पानी टंकी पार्क मैदान में शनिवार सुबह करीब 10 बजे वट सावित्री पूजा के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सुबह करीब 8 बजे हुई इस घटना में 7 से 8 महिलाएं घायल हो गईं। मधुमक्खियों के हमले से पूजा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कई महिलाएं पूजा सामग्री छोड़कर वहां से भाग निकलीं। वट वृक्ष के पास नीम के पेड़ पर मधुमक्खी लगी थी।