हमीरपुर: सरीला कस्बे में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति के साथ की मारपीट
सरीला कस्बे में लगी प्रदर्शनी में खरीदारी करने जा रहे एक परिवार की महिला से विच्छू गैंग के 10 बदमाशों ने छेड़छाड़ की, जिसका पति द्वारा विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट करते हुए महिला से मंगलसूत्र छीनकर बदमाश भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।