हमीरपुर: मुख्यालय के महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह संपन्न हुआ।
वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में हुआ। प्राचार्य प्रो. राजकुमार, धीरेन्द्र सिंह चौहान एवं अन्य ने दीप प्रज्वलन कर शुरूआत की। मुख्य अतिथि प्रो. सुशील बाबू, विशिष्ट अतिथि चंद्रभूषण तिवारी का बैज अलंकरण, पुष्प गुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मान किया गया।