रतनी फरीदपुर: जहानाबाद : मुहर्रम जुलूस के दौरान बिजली रहेगी बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश, पानी सहित करें आवश्यक तैयारियां
जहानाबाद में मुहर्रम जुलूस के सुरक्षित संचालन को लेकर 26 जून को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक तथा 27 जून शाम 4 बजे से 28 जून सुबह 6 बजे तक जुलूस प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ताज़िया और विद्युत तारों के संपर्क से हादसा रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से पानी सहित आवश्यक तैयारियां पहले से कर लेने की अपील की है।