शाहबाद: एक साल से मंदिर के टीनशेड में चल रही सरकारी स्कूल की कक्षाएं, बारिश में भर जाता है पानी, 40 बच्चों की पढ़ाई पर संकट
Shahbad, Baran | Jul 18, 2026 शाहाबाद उपखंड के कस्बाथाना क्षेत्र के कुजाए गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। विद्यालय भवन को जर्जर होने के कारण करीब एक वर्ष पहले ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन अब तक नए भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में विद्यालय की कक्षाएं गांव के मंदिर परिसर में बने टीनशेड के नीचे संचालित हो रही हैं।