महनार: खरजम्मा वार्ड संख्या 1 में साली को भगाने के आरोप में एक युवक को मारपीट कर घायल किया गया, महनार CHC में भर्ती कराया गया
महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद महनार के खरजम्मा वार्ड संख्या 1 में साली।को भगाने के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी।घटना में जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया।मारपीट का आरोप वार्ड पार्षद पति पर लगा है।घटना को लेकर पीड़ित युवक मोहम्मद शकील अंसारी के पुत्र फिरोज अंसारी पुलिस को लिखित आवेदन दिया है।