महनार: जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अनुमंडल कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय, महनार में वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया।सोमवार को करीब 2 बजे तक चली इस बैठक में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। बैठक में सात निश्चय योजना, ग्रामीण विकास, खाद्य सुरक्षा, समाज कल्याण, राजस्व, जीविका, मनरेगा,सभी योजनाओं का समीक्षा किया।