हाथरस: गॉव नगला उम्मैद स्थित स्कूल में चुनाव को लेकर बाहरी पुलिस होमगार्डों ने असुविधा को लेकर किया जमकर हंगामा वीडियो वायरल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गॉव नगला उम्मैद स्थित स्कूल में लोकसभा चुनाव को लेकर बाहरी पुलिस होमगार्डों ने आज दिन रविवार को असुविधा को लेकर जमकर हंगामा कर डाला। होमगार्डों का कहना था कि हमको ना तो पीने के लिए पानी मिल रहा है और ना रहने के लिए जगह इसी क्रम में 100 लोगों की जगह पर ढाई सौ लोगों की रुकने की व्यवस्था कर दी गयी।