हाथरस: गांव नगला बेरिया में घर की छत से गिरकर एक युवक का टूटा पैर, 108 एम्बुलेंस की मदद से कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बेरिया में आज घर की छत से गिरकर एक युवक का पैर टूट गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी वार्ड में छत से गिरकर घायल हालत में भर्ती कराये गए युवक का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।