बक्सर: बक्सर-इटाढ़ी आरओबी पूरी तरह सुरक्षित, रेलवे ने बिना किसी सूचना व बिना कमीशनिंग के शुरू किया था आवागमन: डीएम
Buxar, Buxar | Jun 5, 2026 इटाढ़ी आरओबी का पहुंच पथ निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ था और इसे विधिवत कमीशन भी नहीं किया गया था। निर्माण कार्य के दौरान एक्सपेंशन जॉइंट के समीप कंक्रीट के एक हिस्से में क्षति आने से आंशिक धंसाव हुआ था। हालांकि इससे पुल की मुख्य संरचना पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है और आरओबी पूरी तरह सुरक्षित है। उक्त बातें डीएम साहिला ने कही।