हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में मंगलवार को वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। “महिला सशक्तिकरण”, दहेज प्रथा और स्वास्थ्य जागरूकता पर नाटक प्रस्तुत किए गए। “वैश्विक युद्ध की चुनौतियां एवं परिणाम” विषय पर भाषण प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया।