पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र से चोरी हुई कार पूर्णिया से बरामद
मालसलामी थाना क्षेत्र से वर्ष 2025 में एक कार की चोरी के संबंध में कांड दर्ज किया गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन और तकनीकी अनुसंधान के सहयोग से चोरी किए गए कार को पूर्णिया से बरामद कर लिया है। मंगलवार दोपहर 1:32 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।