जोधपुर: ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को भारत द्वारा दिए गए करारे जवाब के बाद जोधपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी की गई
ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की भारत द्वारा दिए गए करारे जवाब के बाद किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तमाम आवश्यक इंतजमात किए जा रहे हैं।जोधपुर के एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के साथ ही सभी प्रकार की फ्लाइट को आज के लिए रद्द कर दिया है,जोधपुर से 9 फ्लाइट्स संचालित होती है। एयरपोर्ट के निदेशक मनोज उनियाल ने आज बुधवार को यह जानकारी दी