जोधपुर: गुजरात प्रशिक्षण शिविर पर डोटासरा का हमला, कहा- अप्रशिक्षितों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में डोटासरा ने भाजपा और राज्य सरकार पर तीखे हमले किए। डोटासरा ने गुजरात में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को लेकर कहा कि वहां अप्रशिक्षित लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।