चूरू: गांव पन्डरेऊ ताल में सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को बोलेरो ने मारी टक्कर, घायल को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Feb 21, 2025 चूरू के गांव पन्डरेऊ ताल में शुक्रवार को सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल 40 वर्षीय व्यक्ति को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।