केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने इसे देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज का दिन ऐतिहासिक है। भारत ने ऐसी तकनीकी उपलब्धि हासिल की है, जो हमारे नेतृत्व के उस बड़े संकल्प का परिणाम है कि हाइड्रोजन की पूरी तकनीक देश में ही विकसित की जाएगी। आज वह संकल्प सिद्धि में बदल गया है।"
उन्होंने आगे कहा कि इस उपलब्धि के साथ भारत अब दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन ट्रेन की संपूर्ण तकनीक उपलब्ध है। यह परियोजना भारतीय रेलवे के हरित, स्वच्छ और आधुनिक परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
.
.
.
.
#HydrogenTrain #PMModi #AshwiniVaishnaw #IndianRailways
Fatehabad, Agra | Jul 17, 2026