उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, धान की रोपाई के बाद नदी में हाथ-पैर धोने गए 12 वर्षीय बच्चे पर कथित तौर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह मगरमच्छ के चंगुल से नहीं निकल सका।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र में मगरमच्छों के बढ़ते खतरे को लेकर कार्रवाई की मांग की है।
.
.
.
.
#Bahraich #UttarPradesh #CrocodileAttack #Wildlife #BreakingNews
Fatehabad, Agra | Jul 17, 2026