झांसी: सीपरी बाजार के आल्हाघाट स्थित बजरंगबली के मंदिर की दान पेटी में चोरी, घटना का CCTV सामने आया, पुलिस जांच में जुटी
Jhansi, Jhansi | Mar 29, 2025 सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आल्हाघाट स्थित बजरंगबली के मंदिर में शनिवार तड़के सुबह करीब 3:30 बजे चोरी की वारदात सामने आई है। चोर ने त्रिशूल की मदद से मंदिर की दान पेटी को तोड़कर उसमें रखे पैसे चुरा लिए। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर प्रशासन को सुबह घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।।