झांसी: झांसी में NCRES ने पहले भानु प्रताप सिंह चंदेल को मंडल सचिव के पद से हटाया, अब संगठन से निकाला बाहर
Jhansi, Jhansi | Mar 29, 2025 झांसी में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ (NCRES) ने भानु प्रताप सिंह चंदेल को पहले मंडल सचिव के पद से हटाकर उनका कद घटाया और अब संगठन से ही बाहर कर दिया है। NCRES ने मुख्यालय से वर्किंग कमेटी की बैठक में अधिसूचना जारी कर कहा कि भानु प्रताप संगठन के संविधान के विरुद्ध काम कर रहे थे। इसी के चलते उन्हें संगठन से निष्कासित किया गया है।।