झांसी: हिंदूवादी नेता आंचल अर्जरिया पर सीपरी में हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिला अस्पताल में भर्ती
Jhansi, Jhansi | Mar 28, 2025 झांसी में शुक्रवार रात को हिंदू संगठन के नेता अंचल अर्जरिया पर हमला हो गया। वह एक मीटिंग में शामिल होकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में हमलावरों ने कार से स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वे गिर गए। इसके बाद हमलाकर मारपीट कर उनको कार में डाल ले गए और फिर मारपीट कर अधमरा कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। एक महिला ने उनको अस्पताल पहुंचाया।