झांसी: जिले में एक अप्रैल से टोल प्लाजा से गुजरना होगा महंगा, टोल की दरों में 5 से 25 रुपए की हुई बढ़ोतरी
Jhansi, Jhansi | Mar 28, 2025 एक अप्रैल से टोल प्लाजा से गुजरना महंगा होने जा रहा है। टोल की दरों में 5 से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए एक सप्ताह पहले प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने 26 मार्च को मुहर लगा दी है। वही एनएचएआई झांसी के डिप्टी मैनेजर अविनाश ने शुक्रवार को पब्लिक एप को बताया एनएचएआई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। दरे 1 अप्रैल से लागू होगी।