बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब विक्रय के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, मामला दर्ज
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर जमुनिया के पास अवैध शराब का विक्रय करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।जिसमें आरोपी राकेश पुत्र रूपन यादव उम्र 42 वर्ष निवासी जमुनिया के पास से 21 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन के जप्त किए गए। शराब की कीमत 1890 रुपए बताई गई।वही पुलिस के द्वारा आरोपी पर मामला दर्ज किया गया।