संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहिनी खालसा पुरवा में गुरुवार सुबह 30 वर्षीय रवेन्द्र की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
परिजनों के अनुसार, रवेन्द्र सुबह खेत की ओर गया था। आरोप है कि गांव से बाहर कुछ लोगों ने उसे घेरकर जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि एक रात पहले रवेन्द्र पर एक युवती से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए विवाद हुआ था। परिजनों ने इसी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नामजद बताए जा रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
#कौशाम्बी #संदीपनघाट #हत्या #CrimeNews #KaushambiNews BreakingNews Police